Live-In YouTuber In Haryana: हरियाणा के बहादुरगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवा जोड़े ने शनिवार को अपने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- हरियाणा में लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत
- दोनों ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान
- पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
दोनों ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान
दोनों यूट्यूबर थे और पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में की है। वे बहादुरगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे।
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से एक शॉर्ट फिल्म बनाकर लौटे थे।


Download Android App
Download iOS App



