मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुई हिंसा के बाद से जारी कर्फ्यू में प्रशासन ने इलाके में दो घंटे की छूट का ऐलान किया है। यह छूट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। इससे पहले गुरुवार को भी दो घंटे की छूट की गई थी जिसमे केवल महिलाओं को ही घर से बाहर आकर जरूरी सामान खरीदने की इजाजत थी।
पहले से नियंत्रण में है स्थिति : नरोत्तम मिश्रा
कर्फ्यू में मिली छूट की बीच मस्जिद कमेटी प्रतिनिधियों ने बताया कि, मुस्लिम समुदाय के लोगों मस्जिद की जगह घर पर ही नमाज पड़ेंगे। इलाके की स्थिति को लेकर गुरुवार को राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि, खरगोन में अब स्थिति पहले से नियंत्रण में है और आगे कर्फ्यू लगाने का फैसला प्रशासन करेगा।
रामनवमी के जुलुस पर हुआ था पथराव
गौरतलब है कि रविवार को रामनवमी के अवसर पर जुलुस निकाला जा रहा था आरोप है कि, जब जुलुस मस्जिद के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उस पर पत्तरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद इलाके में हिंसा भड़क गई थी। पुलिस ने इस हिंसा में अब तक करीब 100 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा जिन घरों पर से पत्थरबाजी की गई थी उन्हें प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने एक दो सदस्यीय न्याधिकरण कमेटी बनाई है जो दंगाइयों से हर्जाना वसूलेगी।


Download Android App
Download iOS App




