राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञानियों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
खराब श्रेणी में दर्ज की गई है वायु गुणवत्ता
वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे 225 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार नहीं : आईएमडी
आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के आसार नहीं हैं। विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले सप्ताह शहर में लू चलने की आशंका है और अधिकतम तापमान 18 अप्रैल तक धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Download Android App
Download iOS App