असम के एक स्वयंभू बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो किस करके लोगों को ठीक करने का दावा करता था। किसान से बाबा बने 31 वर्षीय राम प्रकाश चौहान को लोग किसिंग बाबा कहते थे। जिसकी गतिविधियां देखकर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
राम प्रकाश पर आरोप है कि वह महिलाओं की बीमारियां ठीक करने के नाम पर उन्हें किस करता था और गले लगाता था। उसका कहना है कि वह अपनी अलौकिक शक्तियों से बीमारियां ठीक कर सकता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
अगर आप भी सोच रहे है इन देशों में घूमने की , तो एक बार पढ़ ले इस खबर को नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल !
साथ ही आरोपी के पास इलाज कराने आने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। चौहान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह सिर्फ एक किस देता है। चौहान को आईपीसी की धारा 354, 417, 417 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि पहले भी खुद को बाबा बताकर लोगों के साथ ठगी और महिलाओं के साथ यौन शोषण के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने देश के अलग-अलग हिस्सों से इन्हें गिरफ्तार भी किया है। इसके बावजूद इस तरहे के मामले सामने आ ही रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



