केरल के कोच्चि से हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने लगभग एक महीने तक रेप और मारपीट की। मामले की जानकारी रखने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपी मार्टिन जोसेफ फरार है।
पुलिस ने कहा, “ये मामला इस साल मार्च में हमारे सामने आया था। जैसे ही आरोपी को पता चला कि मामला दर्ज किया गया है, उसने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया। हमने जांच शुरू कर दी थी और जल्द ही जिला कोविड की चपेट में आ गया और इसलिए इसे डायवर्ट कर दिया गया। जांच अभी जारी है और हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं।”
पुलिस के मुताबिक “वे एक साल से लिव-इन पार्टनर हैं। हमें पता चला है कि उस व्यक्ति के खिलाफ कुछ समय पहले नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला पहले से ही शादीशुदा थी।” पुलिस अधिकारी ने कहा, ”हमें पता चला है कि वह इस आदमी से पहले दूर जा चुकी थी, लेकिन बाद में लौट आई।”
जोसेफ त्रिशूर का रहने वाला है और मंगलवार को उसने एक अग्रिम जमानत याचिका दायर कर कहा है कि महिला ने मूल रूप से दावा किया था कि वह एक फैशन डिजाइनर है। उसे बाद में पता चला कि उसने केवल 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया था।


Download Android App
Download iOS App



