Kolkata Doctor Death : डॉक्टर के परिजनों से मिली ममता बनर्जी, कहा- अगर मामला नहीं सुलझा तो सीबीआई को दे देंगे

Summary :

Kolkata Doctor Death : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंची। उनसे मिलकर बंगाल सीएम ने उनका हालचाल जाना। Highlights . डॉक्टर के परिजनों से मिली ममता बनर्जी . कहा- अगर मामला नहीं सुलझा तो सीबीआई को दे देंगे . मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने दिया इस्तीफा Kolkata Doctor Death : डॉक्टर के परिजनों से मिली ममता बनर्जी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद…

Kolkata Doctor Death

Kolkata Doctor Death : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंची। उनसे मिलकर बंगाल सीएम ने उनका हालचाल जाना।

Highlights
. डॉक्टर के परिजनों से मिली ममता बनर्जी
. कहा- अगर मामला नहीं सुलझा तो सीबीआई को दे देंगे
. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने दिया इस्तीफा

Kolkata Doctor Death : डॉक्टर के परिजनों से मिली ममता बनर्जी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंची। बता दें कि मिलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि अगर पुलिस अगले रविवार तक मामले का खुलासा नहीं कर पाती है तो केस सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। वहीं इससे पहले सीएम आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का ऐलान कर चुकी हैं।

सीबीआई को ट्रांसफर कर देंगे केस...; कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर सीएम ममता बनर्जी | Kolkata rape and murder case CM Mamata Banerjee said that Mamta Banerjee said that we will hand

Kolkata Doctor Death : बता दें, महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के बाद राज्य में काफी तनाव की स्थिति है। देश के अलग- अलग हिस्सों में डॉक्टर इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने स्वास्थ्य विभाग को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “एक डॉक्टर के तौर पर मैं इस हत्या को साधारण नहीं महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया गया। यदि वह मेरी बेटी की मृत्यु होती तो मैं कभी इसे स्वीकार नहीं करता। मैं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं।”

Kolkata Doctor Death : गौरतलब है कि पिछले दिनों कोलकाता आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थीं और चेस्ट मेडिसिन विभाग में हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थीं। अस्पताल के कर्मचारियों ने दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल की आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उनका शव देखा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar