कोलकाता के खाद्य गोदाम में लगी आग, छह लोगों के फंसे होने की आशंका

Summary :

Kolkata Warehouse Fire: कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में सोमवार तड़के आनंदपुर स्थित खाद्य गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें छह लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। आग करीब 3 बजे लगी, दमकलकर्मी अभी तक इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पा सके हैं। आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। आनंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत नजीराबाद स्थित गोदाम में मुख्य रूप से सूखी डिब्बाबंद खाद्य सामग्री और बोतलबंद शीतल पेय का भंडारण किया जाता था। आग लगने के बाद इलाके में घना काला धुआं छा गया है…

Kolkata Warehouse Fire: कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में सोमवार तड़के आनंदपुर स्थित खाद्य गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें छह लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। आग करीब 3 बजे लगी, दमकलकर्मी अभी तक इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पा सके हैं। आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है।

आनंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत नजीराबाद स्थित गोदाम में मुख्य रूप से सूखी डिब्बाबंद खाद्य सामग्री और बोतलबंद शीतल पेय का भंडारण किया जाता था। आग लगने के बाद इलाके में घना काला धुआं छा गया है और सात घंटे बाद भी आग की तीव्रता कम नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब आग लगी तो गोदाम में कई कर्मचारी रात की ड्यूटी पर थे। उनका पता नहीं चल पाया है। परिवारों को डर है कि वे अंदर फंसे हो सकते हैं।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सुबह करीब तीन बजे अलर्ट मिला और वे तुरंत मौके पर पहुंचे, हालांकि उन्होंने श्रमिकों की स्थिति की पुष्टि करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि आग बुझने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी।’

लापता श्रमिकों में से एक के रिश्तेदार ने संवाददाताओं को बताया, “मेरा दामाद गोदाम में रात की पाली में काम कर रहा था। उसने लगभग 3 बजे मुझे फोन किया और कहा, मुझे बचा लो।

एक गोदाम कर्मचारी ने कहा, “हमारे तीन सहकर्मी अंदर फंसे हुए हैं। आखिरी बार जब हमने उनसे बात की थी, तो उन्होंने कहा था कि वे भागने के लिए दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। उसके बाद हमारा संपर्क टूट गया।”

एक अन्य सूत्र ने दावा किया कि कुल छह कर्मचारी रात की ड्यूटी पर थे और सभी गायब हैं।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। नुकसान की सीमा का आकलन अभी नहीं किया गया है।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि गोदाम के पीछे स्थित आवासीय इमारत को तुरंत खाली करा लिया गया। हालांकि, गोदाम के अंदर मौजूद लोगों तक नहीं पहुंचा जा सका। उनके मोबाइल फोन अब बंद हैं।”

राज्य के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, “उस क्षेत्र में दो गोदाम हैं—एक प्रसिद्ध मोमो कंपनी का और दूसरा एक कैटरिंग फर्म का। अग्निशमन विभाग काम पर है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

यह भी पढ़ें: AI से निगरानी, 30,000 जवान, 3 हजार CCTV कैमरे… गणतंत्र दिवस पर छावनी में तब्दील हुई दिल्ली

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.