ऋषिकेश : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विषयों एवं विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल के अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए लंबी वार्ता की।
मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कृष्णा नगर कॉलोनी को नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत में शामिल किया जाए ताकि इस क्षेत्र की स्थानीय जनता को शासकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सके। अग्रवाल ने कहा कि आईडीपीएल ऋषिकेश में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के स्थापित होने से कृष्ण नगर कॉलोनी के अस्तित्व को बचाए रखना व सरकार से मिलने वाली सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है।
अग्रवाल ने कहा है कि आईडीपीएल ऋषिकेश में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के स्थापित होने से कृष्ण नगर कॉलोनी के अस्तित्व को बचाए रखना व सरकार से मिलने वाली सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय संबद्ध डिग्री कॉलेज परिसर की स्थापना तुरंत करवाने की भी बात कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली सड़कों जो कि शासन स्तर पर लंबित हैं, उन्हें शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की भी बात कही।


Download Android App
Download iOS App



