कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी बुधवार को केआर पेट विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए जद(एस) प्रत्याशी बीएल देवराजू का प्रचार करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने मांड्या जिले के किक्केरी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मांड्या के लोगों ने मुझे छोड़ दिया। मैं कभी भी अपने बेटे निखिल कुमारस्वामी को चुनाव में उतारना नहीं चाहता था लेकिन आपके कहने पर मैंने उसे मैदान में उतारा। उल्लेखनीय है कि निखिल कुमारस्वामी मांड्या से चुनाव हार गए थे।
चुनाव प्रचार के दौरान कुमारस्वामी भावुक हुए
Summary :
उतारना नहीं चाहता था लेकिन आपके कहने पर मैंने उसे मैदान में उतारा। उल्लेखनीय है कि निखिल कुमारस्वामी मांड्या से चुनाव हार गए थे।


Download Android App
Download iOS App



