पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को होने वाले उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये निमंत्रण दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को यहाँ बताया कि गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण आज दोपहर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा।
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस बोले- मैं सही समय पर सही बात कहूंगा, चिंता न करें
सूत्रों के अनुसार बनर्जी मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगी या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मध्य मुंबई के दादर में स्थित शिवाजी पार्क में गुरुवार शाम को ठाकरे महाराष्ट्र के सत्रहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



