कर्नाटक के 14 महीने के मुख्यमंत्री रहे और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपनी गठबंधन सरकार टूटने पर कहा कि हमने अपनी सरकार में सभी विधायकों और निगम अध्यक्षों को भी पूर्ण रूप से आज़ादी दी थी। लेकिन मैं नहीं जानता कि क्यों मुझे दोषी ठहराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं घृणित हूं, व्यक्तिगत रूप से मुझे राजनीति में बने रहने का कोई शौक नहीं है, लेकिन मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कारण, मैं निरंतर काम कर रहा हूं। अब निरंतर काम कर रहा हूं। अब राजनीति जातिगत, बाहुबली और धन शक्ति से चल रही है। आजकल राजनीतिक गतिविधियों में कोई निष्पक्षता नहीं है। अच्छे लोगों के लिए, यह बहुत मुश्किल है।
बता दें विश्वास मत हासिल नहीं कर पाने के बाद कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली कर्नाटक सरकार 23 जुलाई को गिर गई थी। जिसके बाद भाजपा के बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता कर्नाटक में शुरू से ही गठबंधन सरकार के विरोध में थे,लेकिन फिर भी चुनावो में स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण हमने कांग्रेस के साथ कर्नाटक के लोगों की भलाई के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की कोशिश की.परन्तु कांग्रेस के स्थानीय नेताओ ने कभी हमारे साथ मिलकर काम करने में रूचि नहीं रखी।
कुमारस्वामी ने आगे कहा, “कांग्रेस के साथ गठबंधन करके 14 महीने तक मैंने राज्य के विकास के लिए काम किया. परन्तु किसी ने भी मेरे काम की तारीफ नहीं की,जिसका मुझे बेहद अफसोस है।’’


Download Android App
Download iOS App



