चालान काट रहे एएसआई ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Summary :

शकरपुर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई (जेडओ) द्वारा एक शख्स को थप्पड़ जड़ने और लात मारने का मामला सामने आया है।

पूर्वी दिल्ली : शकरपुर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई (जेडओ) द्वारा एक शख्स को थप्पड़ जड़ने और लात मारने का मामला सामने आया है। खास बात ये रही कि इस घटना को पास में खड़ी किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम 5-6 बजे के बीच शकरपुर मेट्रो लाइन के नीचे की बताई जा रही है। 2 मिनट 11 सैकेंड की इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने अपनी के साथ सड़क पर अपना दो पहिया वाहन खड़ा कर के खड़ा हुआ है। जबकि पुलिसकर्मी किसी अन्य बाइक सवार का चालान काट रहा है। शख्स जैसे ही पुलिसकर्मी के पास आता है, पुलिसकर्मी शख्स को थप्पड़ जड़ देता है और फिर अपनी लात भी चलाता है। 
हाथ पैर चलाने वाले इस एएसआई का नाम राजबीर सिंह बताया जा रहा है। हालांकि पुलिसकर्मी ने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। खबर​ लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ अनिल मित्तल का कहना था कि मामला अभी संज्ञान में आया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Desk Team