भारत का हर नागरिक लद्दाख का सपना जरूर रखता है।जिन लोगों को घूमने का शौक का है वो लोग लद्दाख को अपने सपने से कम नहीं मनाते है। बता दें अब लद्दाख भी राजनीति की चपेट में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक लद्दाख प्रशासन ने प्रसिद्ध इनोवेटर ‘सोनम वांगचुक’ के आंदोलन को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें हाउस अरेस्ट भी किया गया है। ये जानकारी खुद ‘फुंगसुक वांगड़ु’ ने दी है ।
HOUSE ARREST ‘सोनम वांगचुक’ ने वीडियो जारी कर बयां किया दर्द
आपकी जानकारी के लिए बता दें सोनम संविधान की छठी अनुसूची और क्षेत्र के लिए अन्य सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर पांच दिवसीय अनशन पर हैं, इसके अलावा लोगों से जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अपनी कार्बन गहन जीवन शैली को बदलने का आग्रह कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि लद्दाक अंधेर नगरी हो गई है। सोनम ने डर जाहिर किया कि जो हालात हैं, उससे आने वाले समय में लेह-लद्दाक के लोग आतंक की राह पकड़ सकते हैं। देखा जाए तो सोनम वांगचुक पर बनी 2009 की बॉलिवुड फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ बहुत लोकप्रिय हुई थी।
आगे बता दें उन्होंने गणतंत्र दिवस पर अपने हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख की छत पर अपना 5 दिन का उपवास शुरू किया। बात तापमान की करे तो इलाके में माइनस 20 डिग्री का तापमान है। वीडियो जारी कर सोनम ने कहा, ‘लद्दाख में सब ठीक नहीं है। सोनम ने कहा प्रशासन ने उन्हें समुद्र तल से लगभग 17852 फीट ऊपर खारदुंगला दर्रा जाने की अनुमति नहीं दी, जहां उन्होंने अपने अन्य समर्थकों के साथ विरोध करने की योजना बनाई थी।
-20 डिग्री में आंदोलन कर रहे ‘सोनम वांगचुक’
वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री खुद क्षेत्र के लिए भूमि, पारिस्थितिकी, संस्कृति और रोजगार की रक्षा के लिए उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए तुरंत लद्दाख भर के नेताओं को एक बैठक के लिए बुलाएं। देखा जाए तो सोनम को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है और सोनम के पास अब सोशल मीडिया के आलावा और कोई भी साधन नहीं था जिससे वो अपनी आवाज उठा सके, इसी कारण सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।


Download Android App
Download iOS App



