राजद नेता तेजस्वी यादव जमुई लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के रालोसपा प्रत्याशी भूदेव चौधरी के पक्ष में क्षेत्र की जनता से मत देने की अपील कर कहा कि जनता जागरूक नहीं हुई तो देश के मनुवादी लोग वोटिंग सिस्टम को बंद कर सत्ता पर हमेशा कब्जा जमाये रहेंगे। इस बार का लोकसभा चुनाव देश बचाओ आरक्षण बचाओ का है। कोई भी चुनाव एक पार्टी या एक आदमी का नहींहोता है। जमुई लोकसभा क्षेत्र के तारापुर प्रखंड अन्तर्गत गानीपुर मैदान में चुनावी महत्ती सभा को संबोधित कर तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए साजिश के तहत राजद नेता लालू प्रसाद यादव को जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहता है। वह उनका मंसूबा सफल नहीं होने वाला है।
डबल इंजन की सरकार को डर था किलालू प्रसाद के बाहर रहते देश का संविधान खत्म नहीं कर सकते। मनुवादी भाजपाई, पलटू चाचा कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लालू प्रसाद गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सुन लें उनका मंसूबा सफल नहीं होने देंगे। लालू का खून संविधान बचाने के लिए संघर्ष करेगा।
मंच पर एक बच्चे का उम्र पूछकर कहा कि मुझ पर 13 साल की उम्र में घोटाला का आरोप लगाया गया। पूरे परिवार पर मुकदमा कर फंसाने का काम हुआ। अगर मैं घोटाला करने वाला होता तो उपमुख्यमंत्री रहते बहुत घोटाला करता।
भागलपुर सृजन घोटाला का उजागर नहीं हो रहा है। जिस दिन उजागर होगा भाजपा-जदयू के नेता जेल में होगे। जनता मालिक है बिहार की जनता ही लालू प्रसाद को जेल से बाहर करेगा। उन्होंने एनडीए के लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले चरण का होने वाला चुनाव में हार का सामना देख हाजीपुर के प्रत्याशी अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को बिमारी का बहाना कर चुनावी मैदान में उतरेंगे। सभा को हम-से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, रालोसपा प्रत्याशी भूदेव चौधरी समेत महागठबंधन के अन्य नेताओं ने संबोधित किया।


Download Android App
Download iOS App



