उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं हल्द्वानी विधायक डॉ इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर सोमवार को चित्रशिला घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ डॉ हृदयेश का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके तीनों बेटों सौरभ शर्मा, संजीव शर्मा तथा सुमित ह्दयेश ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान उत्तराखंड पुलिस के जवानों की एक टुकड़ ने उन्हें सलामी भी दी। इससे पूर्व आज सुबह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नैनीताल-उधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर डॉ.योगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने डॉ ह्दयेश के नैनीताल रोड स्थित आवास ‘संकलन’ पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ ह्दयेश के निधन से प्रदेश को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ ह्दयेश ने पिछले चार दशकों से उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बड़ भूमिका निभाई थी। वह एक कुशल प्रशासक तथा संसदीय ज्ञान की अच्छी जानकार थी। रावत ने यह भी कहा कि डॉ ह्दयेश की स्मृति में किसी बड़ विकास कार्य का नामकरण किया जाएगा।

चित्रशिला घाट में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल, वन मंत्री डॉ हरक सिह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री अरविंद सिंह हृयांकी, पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं शासकीय अधिकारियों ने स्व.ह्दयेश को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


Download Android App
Download iOS App



