लीना मणिमेकलाई का BJP-RSS पर हमला, कहा-हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता

Summary :

फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर देश की सियासत का तापमान बढ़ता जा रहा है। पोस्टर को लेकर फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ देश के कई हिस्सों में एफआईआर भी दर्ज हुई है।

फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर देश की सियासत का तापमान बढ़ता जा रहा है। पोस्टर को लेकर फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ देश के कई हिस्सों में एफआईआर भी दर्ज हुई है। इस बीच लीना ने ट्वीट कर बीजेपी और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता।
लीना मणिमेकलाई ने ट्वीट कर कहा कि ‘ऐसा महसूस हो रहा है कि पूरा देश अब सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे बड़ी नफरत की मशीन में बदल गया है। मुझे सेंसर करना चाहता है। मैं इस वक्त कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही।’


बीजेपी और आरएसएस पर हमलवार होते हुए उन्होंने आगे लिखा, बीजेपी की पेरोल वाली ट्रोल सेना को यह नहीं पता कि लोक थिएटर कलाकार अपने प्रदर्शन के बाद कैसे चिल करते हैं। यह मेरी फिल्म से नहीं है। यह रोजमर्रा के ग्रामीण भारत से है जिसे ये संघ परिवार अपनी नफरत और धार्मिक कट्टरता से नष्ट करना चाहता है। हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता।

फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर विवादों में घिरीं डायरेक्टर लीना मणिमेकलई ने आज एक और नया ट्वीट किया है। डायरेक्टर के इस ट्वीट में भगवान शिव और मां पार्वती का रोल कर रहे एक्टर्स धूम्रपान कर रहे हैं। इस नयी पोस्ट के बाद लीना एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गयीं। वहीं बीजेपी ने इसको जानबूझकर उकसावे का मामला बताया है।

Desk Team