देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया। इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में उसे और कड़ा किया जाएगा।
लॉकडाउन को बढ़ाने के ऐलान से पहले CM केजरीवाल, बोले- प्रधानमंत्री ने सही फैसला लिया
उन्होंने यह भी कहा कि 30 अप्रैल के बाद पाबंदियां पूरी तरह हटाने का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा। बता दें महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 1800 के पार पहुंच चुका है। राज्य में अबतक सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



