मणिपुर की चार राजनीतिक पार्टियों ने यहां मंगलवार को ‘भारत और लोकतंत्र की रक्षा’ के लिए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की। इन पार्टियों में जनता दल-सेकुलर (जेडी-एस), तृणमूल कांग्रेस मणिपुर, डेमोक्रेटिक जनता पार्टी मणिपुर और मणिपुर समाजवादी पार्टी शामिल हैं।
कांग्रेस को समर्थन देने के लिए इन पार्टियों ने एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मोर्चा बनाया है। जेडी-एस के अध्यक्ष मणिहर गोस्वामी ने कहा, ‘हमने राज्य के समक्ष मौजूद मुद्दों पर चर्चा की और इस विचार पर पहुंचे कि कांग्रेस जैसी पार्टी ही लोकतंत्र और भारत को बचा सकती है। इसलिए हम इसे समर्थन दे रहे हैं।’ यह घोषण कांग्रेस कार्यालय में की गई, जहां मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गईखंगम, पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम अबोबी और अन्य नेता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



