छत्तीसगढ़ में कमल खिलने वाला है’ ‘राजनांदगांव में बोले अमित शाह’

Summary :

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान भुनेश्वर साहू की हत्या का भी जिक्र किया।अमित शाह ने राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन में शामिल होने से पहले ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इसलिए उसने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। भुनेश्वर साहू की हत्या शाह ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए भूपेश…

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान भुनेश्वर साहू की हत्या का भी जिक्र किया।अमित शाह ने राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन में शामिल होने से पहले ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इसलिए उसने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

भुनेश्वर साहू की हत्या
शाह ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या करवा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भुनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाने का फैसला किया है। यही कारण है कि हमने उनके पिता ईश्वर साहू को (राज्य विधानसभा) चुनाव में मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य
अमित शाह ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को याद कराने आया हूं कि इस राज्य का निर्माण हमारे प्रिय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। कांग्रेसी शासन के दौरान पुराना मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य की श्रेणी में आते थे, लेकिन जब यहां डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी, तो 15 वर्ष में इस बीमारू राज्य को विकसित बनाने का काम किया गया।

Desk Team