अहमदाबाद : गुजरात के राजकोट जिले में सोमवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता तीन आंकी गई। एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से 255 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोंडल शहर और आसपास के लोगों को आज दोपहर 12 बजे के बाद भूकंप का झटका महसूस हुआ।
गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान के अधिकारी ने बताया, ”आज दोपहर 12:37 बजे रिक्टर पैमाने पर तीन की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। उसका केंद्र गोंडल से नौ किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था।” राजकोट के जिला कलेक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि संपत्ति के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



