मुंबई : महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन की भागीदार शिवसेना ने रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की मौत को लेकर आज देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि सैनिकों की मौत के लिए राजा जिम्मेदार है जिसने युद्ध में भाग नहीं लिया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि विकास का मतलब जापानी बुलेट ट्रेन की लाइन बिछाना नहीं बल्कि ऐसे सड़क हादसे को टालना है जिसमें कि बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही हैं।
शिवसेना ने रेलवे की (मौजूदा) सिग्नल प्रणाली और रेल लाइनों को दुरुस्त करने के बजाय मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है, ‘‘दुर्घटना, दुर्घटना है। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने (रायगढ़) दुर्घटना पर शोक जताया है। लेकिन यह ठीक नहीं है कि सरकार ऐसे हादसे का रोजाना सामना करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन युद्ध न करते हुए मरने वाले सैनिक और राज्य की हर अप्राकृतिक मौत के लिए राजा ही जिम्मेदार होता है।’’


Download Android App
Download iOS App



