Vicky Kaushal इस टीवी होस्ट को कर रहे हैं डेट, प्यार में डूबे कुछ इस तरह

Summary :

फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर के साथ-साथ एक्टर Vicky Kaushal की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। अब राजी के बाद फिल्म संजू की सफलता ने उन्हें एक बेहतरीन अभिनेताओ

फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर के साथ-साथ एक्टर Vicky Kaushal की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। अब राजी के बाद फिल्म संजू की सफलता ने उन्हें एक बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार कर दिया है। विक्की कौशल एक बार फिर से चर्चा में हैं।

लेकिन इस बार चर्चा में आने का कारण उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी लव लाईफ है। अब बताया जा रहा है कि उनकी जिंदगी में किसी खास की एंट्री हो गई है। एक हसीना ने उनका दिल चुरा लिया है।

राजकुमार हिरानी ने Film ‘Sanju’ की सक्सेस के बाद विक्की कौशल को भेजा यह ख़ास गिफ्ट

अभिनेत्री और एक लोकप्रिय टीवी होस्ट हैं हरलीन

हरलीन एक मॉडल होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री और एक लोकप्रिय टीवी होस्ट भी हैं। हरलीन कई टीवी कमर्शियल में काम कर चुकी हैं।

https://instagram.com/p/Bc1KvSXB00I/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इसके साथ ही वो एकता कपूर की अगली पेशकश में वो विक्रांत मैसी के साथ दिखाई देंगी।  इसके अलावा हरलीन, एकता कपूर की वेब सीरीज ब्रोकन में भी नजर आई थीं

Vicky Kaushal और हरलीन की मुलाकात उनके कॉमन फ्रेंड और डायरेक्‍टर आनंद तिवारी के जरिए हुई थी। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों एक दूसरे को जानने के बाद आखिरकार दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इन दिनों दोनों एक-दूसरे के साथ हैं और यह उनके रिश्ते का एक खूबसूरत दौर है।

https://instagram.com/p/BjJl1rcgfpG/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

हालांकि Vicky Kaushal और हरलीन दोनों के ही तरफ से इस बात को लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई भी बयान सामने नहीं आया है लेकिन इन दोनों के बीच की ये गुफ्तगू की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में जोरों पर है।

https://www.instagram.com/p/Be70moHhE_u/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बता दें Vicky Kaushal जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन ने भी मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं।

फिल्म 14 सितंबर को रिलीज हो रही है। Vicky Kaushal इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड ‘उड़ी’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

Desk Team