मध्य प्रदेश : उपचुनाव में 2 बजे तक 26.79 प्रतिशत हुआ मतदान

Summary :

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। यहा 12 बजे तक 26.79 फीसदी मतदान हुआ है।

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। यहा 12 बजे तक 26.79 फीसदी मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देश के साथ मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा सीटों पर दोपहर 12 बजे तक कुल 26.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
प्रदेश में सुबह दस बजे तक सबसे अधिक मतदान धार जिले की बदनावर सीट पर 35.39 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान ग्वालियर पूर्व सीट पर 16.36 प्रतिशत हुआ। अधिकारी ने बताया कि मतदान का अंतिम घंटा कोरोना वायरस के मरीजों तथा कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिये निर्धारित किया गया है। 
उन्होंने बताया कि सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ तथा मतदान की शुरुआत से पहले मॉक पोलिंग के दौरान कहीं से भी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। उपचुनाव में सुरक्षा के लिये 19 जिलों में 33 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। 

भारत का बड़ा बयान- सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कोरोना का फायदा उठा रहा पाकिस्तान

Desk Team