मध्य प्रदेश : इंदौर में 4 मंजिला भवन को विस्फोट से ढहाया गया

Summary :

आईएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि न्याय नगर एक्सटेंशन में बने भवन के मालिक को 15 जनवरी को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर इस अवैध निर्माण को हटाने को कहा गया था।

मध्य प्रदेश के इंदौर में  अवैध रूप से बनायी गयीं इमारतों को ध्वस्त करने की मुहिम के तहत इंदौर नगर निगम (आईएमसी) ने शुक्रवार को यहां चार मंजिल वाले भवन को विस्फोट से जमींदोज कर दिया। आईएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि न्याय नगर एक्सटेंशन में बने भवन के मालिक को 15 जनवरी को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर इस अवैध निर्माण को हटाने को कहा गया था।

शिवाजी या इंदिरा का नाम कभी भी सियासी फायदे के लिए नहीं लिया : शिवसेना

लेकिन ऐसा न किये जाने पर इसे विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया गया। विस्फोटक इतने शक्तिशाली थे कि धमाके के एक मिनट से भी कम समय में यह चार मंजिला इमारत मलबे के ढेर में बदल गयी। अधिकारी ने बताया कि ढहाया गया भवन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। इसका निर्माण नियम-कायदों के विपरीत किया गया था। 

Desk Team