मध्य प्रदेश के नगरीय विकास तथा आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कॉमेडियन बताया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को अगर कॉमेडी शो करवाना हो तो इसके लिए राहुल गांधी को बुलाना चाहिए। राहुल गांधी मुनव्वर फारूकी से कम कॉमेडियन नहीं हैं।
भूपेन्द्र सिंह ने ट्विटर पर अपने वीडियो सन्देश में कहा, दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को अपने ऊपर कॉमेडी करने के लिए बुलाते हैं तो इससे दिग्विजय के नंबर बढ़ेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, भूपेंद्र सिंह ने यहां तक कहाकि दिग्विजय सिंह को मुनव्वर की तुलना में राहुल गांधी ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं। इसलिए गांधी ही दिग्विजय पर सही तरीके से कॉमेडी कर पाएंगे।
दिग्विजय सिंह को अगर कॉमेडी शो करवाना है,तो इसके लिए राहुल गांधी को बुलाना चाहिए। राहुल गांधी मुनव्वर फारूकी से कम कॉमेडियन नहीं हैं। @digvijaya_28 को मुनव्वर की तुलना में @RahulGandhi ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं, इसलिए राहुल ही दिग्विजय पर सही तरीके से कॉमेडी कर पाएंगे। pic.twitter.com/jFFn5eg1bS
— Bhuppendra Siingh (@bhupendrasingho) December 14, 2021
गौरतलब है कि मुनव्वर फारूकी पर कॉमेडी शो में धार्मिक मामलों को लेकर इंदौर में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को अपने बेंगलुरू में किए जाने वाले कार्यक्रमों को अनुमति न मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने इन दोनों कलाकारों को अपने हास्य कार्यक्रम बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित करने के लिए सोमवार को न्योता भेजा।


Download Android App
Download iOS App



