विधानसभा के सामने दो युवकों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, पुलिस ने बचाया

Summary :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बार फिर आत्मदाह की बड़ी खबर आ रही है। यहां विधानसभा के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बार फिर आत्मदाह की बड़ी खबर आ रही है। यहां विधानसभा के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। यहां पर दिन-दहाड़े एक युवक ने अपने ऊपर केरोसीन का तेल डालकर खुद को आग में झोकने का प्रयास किया। ऐसे में इस बीच विधानसभा की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते दोनों युवकों को बचा लिया। 
आत्मदाह करने वाले शिव मिलन और हरिराम ने मोहनलालगंज पुलिस पर प्रताड़ित करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित के तीन ट्रक मोहनलालगंज पुलिस ने सीज कर दिए हैं।
शिव मिलन सिंह व हरिराम ने बताया कि वे पीएनसी कंपनी इंफ्राटेक के सबवेंडर हैं। बिजनौर रोड पर रिंग रोड बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम करते हैं। मिट्टी डालने के लिए उनके पास अनुमति है। यह जानकारी पुलिस को भी दी थी। उनका कहना है कि मोहनलालगंज पुलिस द्वारा उनकी तीन गाड़ियां सीज कर दी गई है। पुलिस उनसे मिट्टी ढोने के एवज में प्रतिमाह तीन लाख देने का दबाव बना रही हैं। उन्होंने बताया कि डीसीपी साउथ से भी मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई थी। पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया है।

Desk Team