मध्य प्रदेश : शराब के नशे में बेटों ने मां के कपड़े फाड़े, बेरहमी से की पिटाई

Summary :

शराब के नशे में दो बेटों ने अपनी 80 वर्ष की मां के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान महिला के कपड़े तक फट गए।

जिस मां ने अपने लाड प्यार से बच्चों को पाला हो, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया हो, अगर वही बच्चे अपनी मां पर अत्याचार की बौछार कर दें तो उसे कलयुगी संतान कहना गलत नहीं होगा। जी हां, मध्य प्रदेश में नशे में धुत बेटों ने अपनी के साथ इस कदर मारपीट की कि बुजुर्ग महिला के कपड़े तक फट गए।
मामला प्रदेश आगर-मालवा जिले का है, जहां शराब के नशे में दो बेटों ने अपनी 80 वर्ष की मां के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान महिला के कपड़े तक फट गए। वह निवस्त्र हो गई, लेकिन दोनों बेटों को अपनी उस बूढ़ी मां पर ज़रा भी दया नहीं आई।
इतना ही नहीं दोनों बेटे दिव्यांग मां को निर्वस्त्र ही घसीटते हुए घर से बाहर ले आए और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बुजुर्ग महिला बुरी तरह चिल्ला रही थी। मारपीट के दौरान बुजुर्ग मां की चीख और आवाज सुनकर पड़ोसियों ने महिला को बेटों से बचाया।
पुलिस की सूचना पाकर मौके पर तुरंत पहुंच गई। सोयता थाना के पुलिस कर्मियों ने पहले महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया।मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर ने कहा कि पड़ोसियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
उन्होंने बताया कि पीड़िता दिव्यांग है और उसे मारपीट के दौरान गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मां अपने बेटों के खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार है और उन्हें उचित सजा दिलाना चाहती है।

Desk Team