मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 दिसंबर को होने वाली है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया मतगणना के दिन भोपाल में रहेंगे। कांग्रेस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 दिसंबर को दिल्ली से विशेष विमान से सुबह सवा नौ बजे भोपाल पहुंचेंगे। सिंधिया पूरे दिन भोपाल में ही रहने वाले हैं।
विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा उनका कांग्रेस दफ्तर में भी मौजूद रहने का कार्यक्रम है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सिंधिया नतीजे वाले पूरे दिन राजधानी में रहेंगे और रात 10 बजे एयर इंडिया की नियमित उड़ान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। राज्य में 28 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना 11 दिसंबर को होने वाली है। मतगणना के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रमुख नेताओं के राजधानी में ही रहने की संभावना जताई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



