पैंगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर क्रूरता के साथ कत्ल करने की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही हैं ! भोपाल में एक बीटेक में अध्ययनरत छात्र का भोपाल – नर्मदा रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। बताया जा रहा हैं शव मिलने के बाद छात्र के दोस्तों व उसके पिता को सोशल मीडीया आईडी पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा था – गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा
इस घटना को लेकर भोपाल प्रशासन सकते में आ गया हैं, लेकिन जांच से पहले प्रशासन इस घटना की जांच कई एंग्ल से कई कर रही हैं , क्योंकि इसे नारे के साथ देश में दो लोगों की बेरहमी से हत्या की जा चुकी है। ताकि देश में अशांति फैल जाए।
घटना के बाद भोपाल के टीटी नगर थाने पहुंचे छात्र के दोस्त
पिता को मैसेज मिलने के बाद दोस्त सीधे सहायता के लिए टीटी नगर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। इस मामले में टीटी नगर TI चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, मूलत: सिवनी मालवा निवासी निशांक राठौर (20) पुत्र उमाशंकर राठौर भोपाल के ओरियंटल कॉलेज में बीटेक के पांचवी सेमेंस्टर का अध्ययनरत छात्र था। पुलिस इस मामले में यह पता लगाने में जुटी हैं की अगर घटना के समय छात्र का फोन कौन चला रहा था।
दो बहनों का इकलौता भाई था
छात्र दो बहनों में इकलौता भाई था। मृतक के दोस्तों ने बताया कि छात्र के मोबाइल, इंस्टाग्राम, फेसबुक ID की जानकारी उसके एक दोस्त प्रखर को थी। पुलिस प्रखर से पूछताछ कर रही है। घटना को पुलिस सुसाइड के एंग्ल से भी जोड़ रही हैं , क्योंकि बताया जा रहा हैं छात्र शेयर बाजार में भी निवेश करना चाहता था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि उसे घाटा लगा होगा और तनाव में आ गया होगा। हालांकि दूसरी तरफ पीएम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने के बाद ही उसकी मौत की वजह का खुलासा होने के बारे में कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



