मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के चलते शहर को नर्मदापुरम से जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा धराशायी हो गया। भोपाल से सटे रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित पुल रविवार और सोमवार की दरमियानी रात कलियासोत नदी के तेज प्रवाह में बह गया।
पुल का बड़ा हिस्सा नदी में बह जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पुल का निर्माण पिछले दिनों ही हुआ था। करोड़ की लागत से बने पुल के हिस्से के इस प्रकार गिरने से कांग्रेस सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गई है।
मध्यप्रदेश : बेटे का मिला शव …. पिता को आया इस्लामिक नारे का मैसेज
पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि ये प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार का एक नमूना है।


Download Android App
Download iOS App



