बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी वेब सीरीज मिस मार्वल में अपने किरदार को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फरहान अख्तर ने एक शानदार सीरीज के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं हाल ही में एक इवेंट के दौरान फरहान ने वेब सीरीज में काम करने को लेकर अपने अनुभव साझा किया।
इसी के साथ उन्होंने पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों को हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से मिल रहे तगड़े कॉम्पिटिशन के मुद्दे को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया।
इसी के साथ उन्होंने पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों को हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से मिल रहे तगड़े कॉम्पिटिशन के मुद्दे को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया।

दरअसल, फरहान अख्तर एक इवेंट में हॉलीवुड डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स के साथ पहुंचे थे। बता दें कि रूसो ब्रदर्स अपनी एक्शन फिल्म ‘द ग्रे मैन’ के प्रमोशन के लिए मुंबई आए है इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार धुनष भी मुख्य किरदार में हैं। इस दौरान रूसो ब्रदर्स से बात करते हुए फरहान ने कहा कि सुपरहीरो वाली ओटीटी वेब सीरीज में काम करने का उनका एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा।

फरहान ने यह भी कहा कि अभी तक हिंदी फिल्मों में कोई बड़ा और फेमस सुपरहीरो नहीं आया है लेकिन बॉलीवुड के हीरो पिछले काफी समय वो सब काम कर रहे हैं जो हॉलीवुड के सुपरहीरो कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जब से हमें याद है हमारे हीरोज बुरे लोगों को मार-मार कर हवा में उड़ा रहे हैं।’

पिछले काफी समय से बॉलीवुड की फिल्मों को साउथ की फिल्मों के साथ ही हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा है। इस पर फिल्म मेकर, डायरेक्टर और एक्टर ने बॉलीवुड फिल्मों को हॉलीवुड मूवीज और साउथ मूवीज से हर तरह के मुकाबले के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

वही फरहान अख्तर ने आगे कहा कि ‘भले ही भारतीय फिल्मों के पास हॉलीवुड की तरह वीएफएक्स पावर और बजट नहीं हो लेकिन हमें अपनी फिल्मों में सुधार लाना होगा क्योंकि ऑडियंस अब पूरी दुनिया के किसी भी कॉन्टेंट को देख सकता है।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान एक बार फिर डायरेक्शन की कमान संभालने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म जी ले जरा बनाने वाले है।


Download Android App
Download iOS App



