आमिर खान अपनी अपकमिंग
फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों
में दस्तक देने वाली है। आमिर फिल्म के प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते
है। इस फिल्म से आमिर साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा
पैन इंडिया रिलीज है। फिल्म में साउथ स्टार नागा चैतन्य भी नजर आने वाले है। हाल
ही में आमिर फिल्म के तेलुगु ट्रेलर लांच इवेंच में पहुंचे। जहां नागा चैतन्य के
साथ-साथ मुख्य अतिथि के रुप में चिरंजीवी भी मौजूद थे। लांच इवेंट के दौरान आमिर
ने चिरंजीवी से ऐसा सवाल किया जिससे वहां मौजूद सब हंसने को मजबूर हो गए।
लाल सिंह चड्ढा का तेलुगु
ट्रेलर लांच किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रुप में साउथ स्टार चिरंजीवी को बुलाया
गया। आपको बता दें कि आमिर खान चिरंजीवी के बहुत बड़े फैन है। चिरंजीवी की फिल्म
गॉडफादर में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे। इवेंट में, आमिर खान जो
हमेशा चिरंजीवी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए उत्सुक रहे हैं, उनसे पूछा कि उन्होंने कैमियो के लिए उनसे
संपर्क क्यों नहीं किया? इस पर चिरंजीवी
ने कहा कि उन्होंने आमिर की जगह सलमान को इसलिए चुना क्योंकि किरदार को अपनी शारीरिक
बनावट के लिए एक अभिनेता की जरूरत थी।
Lovely moment ❤️#LaalSinghChadha #AamirKhan #Chiranjeevi pic.twitter.com/KsG35H9W04
— Rehan♪ (@itzRancho) July 24, 2022
आमिर के सवाल पर
साउथ स्टार चिंरजीवी ने हंसते हुए कहा कि चिरंजीवी ने हंसते हुए कहा, “इस किरदार को दिल और दिमाग वाले किसी की जरूरत नहीं थी, बल्कि उनकी शारीरिकता के लिए किसी की जरूरत थी, और इसलिए हम सलमान के साथ
गए।” आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा में काम कर रहे साउथ एक्टर नागा चैतन्य
भी इस इवेंट में मौजूद रहे। जहां आमिर इश फिल्म के जरिए साउथ में कदम रख रहे हैं
वहीं नागा चैतन्य भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म को अव्दैत
चंदन ने डायरेक्ट किया है। आमिर के अलावा फिल्म को उनकी एक्स वाइफ किरन राव ने भी
को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह भी अहम भूमिका में नजर
आने वाली है।


Download Android App
Download iOS App




