Madhya Pradesh: भोपाल में दरिंदगी, 78 साल की महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 78 साल की बुजुर्ग महिला से 37 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी है।

हबीबगंज इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने  बताया कि 78 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने शनिवार रात को 37 वर्षीय राजू को यहां गिरफ्तार किया है।
MP News Police Arrested Two Accused Of Raping A Minor Girl In Bhopal ANN |  Bhopal Crime News: भोपाल में नाबालिग बच्ची को ब्लैकमेल कर किया रेप, दो आरोपी  गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि पीड़िता मंदिर के पास झुग्गी बनाकर रहती है और मंदिर में आने-जाने वाले लोग उसे खाना देते हैं, जिससे उसका गुजारा होता है और आरोपी फुटपाथ पर रहकर भीख मांगता है।
मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शहर के हबीबगंज थाना इलाके में एक झुग्गी में इस बुजुर्ग महिला से 26-27 अक्टूबर की दरम्यानी रात को बलात्कार किया। 

Desk Team