मध्य प्रदेश : नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर युवक को मिली जान से मारने की धमकी

Summary :

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक व्यक्ति को मिली जान से मारने की धमकी। ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का  समर्थन करने वाले एक व्यक्ति को मिली जान से मारने की धमकी। ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।मध्य प्रदेश के खंडवा में रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि नूपुर शर्मा का कथित तौर पर समर्थन करने के लिए पाकिस्तान से व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश मिला है।पुलिस ने आज यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि असीम जायसवाल द्वारा शनिवार रात दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।
व्हाट्सऐप पोस्ट में नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर उनका समर्थन किया 
जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपने एक व्हाट्सऐप पोस्ट में नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर उनका समर्थन किया था।खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया, ‘‘युवक को पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरा ‘वॉइस मैसेज’ मिला है। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर टेलीफोन एजेंसी को सूचित कर दिया है।’’
वॉट्सऐप पर ‘वॉइस मैसेज’ आया जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी
उन्होंने कहा कि युवक की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार उसके संपर्क में है।नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पीसी यादव ने बताया कि वकील असीम जायसवाल ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है की 26 जुलाई की रात उसे वॉट्सऐप पर ‘वॉइस मैसेज’ आया जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।उन्होंने कहा कि जायसवाल ने बताया कि उसने पैगंबर मोहम्मद के संबंध में शर्मा की एक टिप्पणी का सोशल मीडिया में समर्थन किया था, जिसके बाद उसे इस तरह की धमकी मिली।

Desk Team