मदुरै : प्रधानमंत्री मोदी ने मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की। तमिलनाडु की भाजपा इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मंदिर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पारंपरिक धोती, कुर्ता और अंगवस्त्रम पहने हुए थे।

प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री की कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें मंदिर के पुजारी उनकी अगवानी करते दिखाई दिए। मोदी सड़क के रास्ते मंदिर पहुंचे थे। 
मोदी शुक्रवार को मदुरै और कन्याकुमारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 

Shera Rajput