ममता बनर्जी ने देवी चौधरानी मंदिर की स्थिति पर ‘गलत जानकारी’ दी : प्रह्लाद पटेल

Summary :

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य के जलपाईगुड़ी के देवी चौधरानी मंदिर की स्थिति के बारे में गलत जानकारी दी।

पटेल ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गलत जानकारी दी कि जो मंदिर चार साल पहले जल गया था, उसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने गलत जानकारी दी है। इस घटना ने न केवल जनता की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि बंकिम चंद्र चटर्जी को भी अपमानित किया है, जिन्होंने इस पवित्र भूमि पर वंदे मातरम की रचना की थी।” 
उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘संन्यासी विद्रोह का केन्द्र देवी चौधरानी मंदिर 4 वर्ष पूर्व जल गया था, अभी कार्य पूर्ण नहीं हुआ, मुख्यमंत्री ने पूर्ण होने की गलत जानकारी दी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थान के स्वामित्व, संचालन और गतिविधियों को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।’’

Shera Rajput