महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने किराने की दुकानों और सुपर मार्केट में शराब की बिक्री को अनुमति दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य सरकार के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। शिवसेना ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए बीजेपी को आइना दिखा दिया।
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, फडनवीस सरकार ने ऑनलाइन शराब की होम डिलीवरी देने की नीति बनाने की योजना बनाई, तो वो क्या था? आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि शराब एक दवा है और इसे कम मात्रा में पिएं।
महाराष्ट्र : गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप
सुपरमार्केट और दुकानों में शराब बेचने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “मुझे नहीं पता कि वाइन को वाइन माना जाता है या नहीं लेकिन यह कृषि उपज से बनाई जाती है। इसकी बिक्री से किसान अधिक कमा सकते हैं। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे वास्तव में किसान विरोधी हैं।”
दरअसल, राज्य सरकार ने सुपरमार्केट और दुकानों में कुछ शर्तों के साथ शराब बेचने की अनुमति दे दी है। हालांकि शराब की बिक्री के लिए मानदंड, जैसे स्कूलों और पूजा स्थलों से न्यूनतम दूरी के साथ-साथ स्थानीय निषेध कानून आदि का पालन करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



