महाराष्ट्र : पिछले 24 घंटे में कोरोना से 36 लोगों की मौत, 790 नये मामलें आए सामने

Summary :

देशभर में लॉकडाउन जारी होने के बाद भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। तो वही महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 790 नए मामले आए हैं जिनमें से 547 अकेले मुंबई से हैं।

देशभर में लॉकडाउन जारी होने के बाद भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 37776 पहुंच चुकी है। जबकि कोरोना की चपेट में आकर 1223 लोगों की मौतें हो चुकी है। तो वही महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 790 नए मामले आए हैं जिनमें से 547 अकेले मुंबई से हैं।

राहुल गांधी ने आरोग्य सेतु ऐप पर उठाया सवाल, कहा- इससे निजता को हो सकता है खतरा

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अभी तक 12,296 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत हुई है जिनमें से 27 लोगों की मौत मुंबई में हुई है।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 521 लोगों की मौत हुई है। इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए 121 लोगों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अभी तक 2,000 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक 1,61,092 लोगों के नमूनों की जांच की गयी है। 

Desk Team