महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 4,350 नए मामले,18 की मौत

Summary :

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यहा रोजाना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को राज्य के ठाणे जिले में कोविड-19 के 4,350 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,661 हो गई है।

देश में कोरोना वायरस का संकट एक बार फिर दिख रहा है। बीते कुछ दिनों में जिस तरह हर रोज आने वाले मामलों की संख्या बढ़ी है, ऐसे में सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। यही कारण है कि बीते दिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस बात को स्वीकारा की कोरोना पर हालात बद से बदतर होते दिख रहे हैं। पांच राज्यों में से हैं महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, जिनमें से 61 प्रतिशत से अधिक संक्रमित लोग अकेले महाराष्ट्र में हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यहा रोजाना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को राज्य के ठाणे जिले में कोविड-19 के 4,350 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,661 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 18 मरीजों की मौत होने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,510 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.99 प्रतिशत है।
अब तक 2,83,849 मरीज ठीक हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की दर 87.69 प्रतिशत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में 33,302 मरीजों का उपचार चल रहा है। पाड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,522 हो गई है जबकि मृतक संख्या 1,228 है।

Desk Team