ठाणे में कोविड-19 के 780 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,845 हो गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि सभी नए मामलों का पता रविवार को चला। उन्होंने बताया कि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,302 हो गयी है।
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 2.34 प्रतिशत है। अब तक 2,56,279 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 94.97 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि ठाणे में 7,264 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 46,312 हो गयी है और मरने वालों की संख्या 1,205 है।


Download Android App
Download iOS App



