Maharashtra: नासिक में एक बस गहरे खड्डे में गिरी, एक महिला की मौत, 19 लोग हुए घायल

Summary :

महाराष्ट्र के नासिक जिले में राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस बुधवार सुबह एक खड्डे में गिर गई, जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया 
अधिकारी ने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।उन्होंने बताया कि हादसा कलवन तालुका में सप्तश्रृंगी गढ़ घाट खंड पर वाणी में गणेश मंदिर के पास सुबह करीब पौने छह बजे हुआ।अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात एमएसआरटीसी की बस बुलढाणा जिले के खमगांव से सप्तश्रृंगी गढ़ आई थी। बुधवार सुबह वापस लौटते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह 150 फुट गहरे खड्ड में गिर गई।
 संरक्षक मंत्री दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं
दरअसल, उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई और बस के चालक तथा परिचालक सहित 19 लोग घायल हो गए।सूत्रों ने बताया कि जिला संरक्षक मंत्री दादा भुसे दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

Desk Team