महाराष्ट्र एटीएस ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से संबंध रखने के आरोप में 9 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी 9 युवाओं को औरंगाबाद और मुंब्रा, ठाणे जिले से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है। अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ गठबंधन किए गए एक ग्रुप के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होने पर एटीएस ने महाराष्ट्र के मुंब्रा, ठाणे जिला और औरंगाबाद में 5 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी और बरामदगी की कार्यवाही की।
अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एटीएस के अधिकारियों ने समूह से कुछ रसायन, तेजाब की बोतलें, धारदार चाकू, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और कुछ सिम कार्ड बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) और गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून और बॉम्बे पुलिस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई थी कि आखिर ये कहां-कहां आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में थे। सूत्रों की मानें तो ये ग्रुप लगातार सोशल मीडिया पर ऐसी एक्टविटी कर रहे थे जो ISIS से प्रभावित थीं। इन सभी से अभी पूछताछ की जा रही है, अभी तक पहले राउंड की पूछताछ हुई है। सूत्रों की मानें तो अभी महाराष्ट्र एटीएस इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



