महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए राज्य भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य को घर से नहीं चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेता को छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह लोगों को जमीन पर दिखाई देना चाहिए।
पुणे महानगर से विधायक पाटिल ने कहा कि यह सही नहीं लगता कि राकांपा अध्यक्ष कोविड-19 महामारी के दौरान अकसर ‘मातोश्री’ जाएं, जो ठाकरे का निजी आवास है।
पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हाल के समय में ठाकरे ने केवल पंढरपुर मंदिर की यात्रा की और मुंबई के कुछ कोविड-19 केंद्र गए। पाटिल ने बताया कि इसके अलावा वह कहीं नहीं गए। उन्होंने कहा कि राज्य को घर से नहीं चलाया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



