महाराष्ट्र जे बीड जिले के माजलगांव में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माजलगांव तहसील स्थित पुरुषोत्तमपुरी में भगवान के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि महागांव (जिला वाशिम) निवासी सिंधुबाई मवाळ गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक नाव में 35 लोग सवार थे। फ़िलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Boat capsized in Beed: संतुलन खोकर नदी में पलटी नाव
बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते बीच नदी में नाव संतुलन खोकर पलट गई। इस बीच नाव तेज धारा में फंस गई और देखते ही देखते डूबने लगी। नाव पलटते ही अफरा-तफरी मच गई। नाव में मौजूद श्रद्धालुओं ने मदद के लिए गुहार लगाई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कई श्रद्धालुओं को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि कुछ घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्दैवी घटना माजलगाव तालुक्यातील श्री क्षेत्र पुरुषोत्तमपुरी येथे गोदावरी नदी पात्रात भाविकांनी भरलेली बोट बुडाल्याची धक्कादायक घटना घडल्याची माहिती मिळत आहे. प्राथमिक माहितीनुसार बोटीत ४० ते ५० भाविक प्रवास करत होते असून एका मुलाचा शोध सुरू आहे. #बीड #माजलगाव pic.twitter.com/mE8OugUqTt
— Mahesh Andhale Official (@OfficialAndhal1) June 10, 2026
35 Pilgrims in Boat: कुछ लोगों के लापता होने की आशंका
इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि अभी भी कुछ लोग लापता हो सकते हैं, जिसके चलते नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। गोताखोरों और बचाव दल की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि अधिक मास यात्रा के चलते पुरुषोत्तमपुरी में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में नाव संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है और क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बैठकर चलाया जा रहा है।
Maharashtra Boat Capsized: दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई
जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपविभागीय अधिकारियों (SDO) को इस हादसे में उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा है। कलेक्टर ने बताया कि नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और सुरक्षा मानकों के पालन में हुई संभावित चूक की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति लापरवाही या दोष का जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




