महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एमएलसी बनाए जाने का फैसला किया है। कैबिनेट उद्धव को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ओर से मनोनीत किए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजेगी। कोरोना वायरस की वजह से एमएलसी चुनाव नहीं कराए जा सकते, इसलिए कैबिनेट ने यह फैसला लिया है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा, आज की कैबिनेट बैठक में राज्यपाल की ओर से मनोनीत किए जाने वाले 2 सदस्यों के खाली पदों में से एक पद के लिए मुख्यमंत्री उद्धव के नाम की सिफारिश की जाएगी।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन वह अभी तक विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं बन पाए हैं। किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को 6 महीने के अंदर ही सदन का सदस्य होना जरुरी होता है। उद्धव ने 28 नवंबर 2019 को सीएम पद की शपथ ली थी। जिसके बाद उनकी अगले महीने समयसीमा समाप्त हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



