कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू होने की वजह से सभी लोग अपने घरों के अंदर कैद हैं। अब ऐसे में फ्री टाइम में लोग सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा कार्यों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन दिनों घर बैठकर कुछ नई रेसिपी ट्राए करके उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। यदि आप भी कॉफी पीने के काफी ज्यादा शौकीन है तो आपको अब यह खबर जरूर मालूम होगी कि इन दिनों सोशल मीडिया पर डलगोना कॉफ़ी जमकर ट्रेंड कर रही है। इतना ही नहीं जो भी लोग डलगोना कॉफी अपने घर पर बनाकर ट्राई कर रहे हैं और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहा है।

किस तरह शुरू हुआ है डलगोना कॉफी का ट्रेंड
दरअसल डलगोना कॉफी का ट्रेंड टिक टॉक से तब शुरू हुआ। जब हैशटैग डलगोना कॉफी को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिले। जिसके बाद से यह कॉफी सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। वैसे इस कॉफी की सबसे लुभा देने वाली बात यह है कि ग्लास के ऊपरी परत पर दिखने वाले झाग इसको सब आकर्षित बना देते हैं।

इसका असल ओरिजिन क्या है?
दरअसल डलगोना कॉफी की शुरुआत साउथ कोरिया के एक्टर द्वारा बनाई गई वीडियो से हुई है। डलगोना कॉफी साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा मशहूर है। वहां पर डलगोना हनीकॉम्ब टॉफी का नाम है जो देखने में किसी भूरे रंग के स्पॉन्ज की तरह नजर आती है और ब्राउन शुगर और कॉर्न शिरप से इसे तैयार किया जाता है।

इस टॉफी को पश्चिमी देशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे ब्रिटेन में सिंडर टॉफी, आयरलैंड में यलोमैन, कैनाडा में स्पॉन्ज टॉफी और न्यूज़ीलैंड में हॉकी पॉकी। वैसे इस कॉफी की रेसिपी आप करीब से देखेंगे तो पायेंगे की कॉफी में कुछ नया नहीं है,क्योंकि इस तरह की कॉफी दुनिया के कई देशों के लोग पहले से बनाते रहे हैं।

डलगोना कॉफी की बनाने की विधि
डलगोना कॉफी एक तरह की कोल्ड कॉफी है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे कप में कॉफी पाउडर,चीनी और गर्म पानी को डालकर तब तक अच्छे से मिक्स करते रहे

जब तक की इस मिश्रण में गाढ़ा सा झाग न बन जाए। कॉफी को अच्छे तरह से फेटने के लिए आप तीन-पांच मिनट के लिए हैंड मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके बाद एक गिलास में दूध और कुछ आइस क्यूब डालें। अब धीरे-धीरे कॉफी के मिक्सचर को गिलास में डाल दें। डलगोना कॉफी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए अपनी तैयार डलगोना कॉफी पर कोको पाउडर या चॉकलेट स्प्रिंकल्स करके सर्व करें।



Download Android App
Download iOS App



