महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि, मराठवाड़ का सूखा खत्म होने तक महाराष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है, लिहाजा इस वर्ष पश्चिमी चैनल की नदियों के पानी को मराठवाड़ की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, फडणवीस ने लातूर जिले के निलंगा में कर्मवीर डॉ. शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर स्मारक के अनावरण कार्यक्रम में यह बाते कही थी। स्मारक का अनावरण पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर ने किया।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई राजनेता शामिल हुए
इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत पाटिल, पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोमती ठाकुर, सुशीलाबाई शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि और शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित हुए।
तकनीकी कार्य अपने अंतिम चरण में है
फडणवीस ने कहा कि कृष्णा बेसिन के पश्चिमी चैनल की नदियों के पानी को गोदावरी बेसिन की ओर मोड़कर मराठवाड़ लाया जाएगा और इसके लिए तकनीकी कार्य अपने अंतिम चरण में है और इस काम को 2023 में ही शुरू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉ निलंगेकर ने हमेशा जनकल्याण के बारे में सोचा। वह मराठवाड़ के विकास के लिए समर्पित थे। उन्होंने जिले में लोअर टेरना, मांजरा परियोजना सहित राज्य में कई सिंचाई परियोजनाओं के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Download Android App
Download iOS App



