महाराष्ट्र : शिवसेना से नेताओं का पलायन जारी , दिग्गज नेता आनंदराव अडसुल का इस्तीफा

Summary :

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को झटका देते हुए पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने पार्टी के नेता के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को झटका देते हुए पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने पार्टी के नेता के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अडसुल ने पूर्व में अमरावती लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन 2019 में वह नवनीत राणा से हार गए थे। 
मेरे पिता शिवसैनिक बने रहेंगे – अभिजीत 
आनंदराव के बेटे अभिजीत अडसुल ने एक समाचार एजेंसी से कहा कि उनके पिता ने शिवसेना नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होंगे, अभिजीत ने कहा, ‘‘मेरे पिता शिव सैनिक बने रहेंगे।’’
बगावत के कारण ही शिवसेना को सरकार से धोना पड़ा हाथ
ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को हाल में वरिष्ठ नेता शिंदे की अगुवाई में विधायकों की बगावत का सामना करना पड़ा। पार्टी के अधिकतर विधायकों ने शिंदे का पक्ष लिया, जिससे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। ठाकरे ने 29 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उसके एक दिन बाद शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
 

Desk Team