पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों ने सोमवार को एक सप्ताह से जारी हड़ताल समाप्त कर दी। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच सफल बातचीत के बाद यह फैसला किया गया।
हड़ताल कर रहे श्रमिक संगठनों की समन्वय समिति के संयोजक विश्वास काटकर ने कहा कि राज्य सरकार नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था के बराबर मौद्रिक लाभ देने के लिए ‘सैद्धांतिक’ रूप से सहमत हो गई है। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर 14 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।


Download Android App
Download iOS App



