देश भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की वजह से राजस्थान के कोटा में फंसे लगभग 2,000 छात्रों को वापस लाने के लिए वहां 100 बसों को भेजने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने सोमवार देर रात कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों को अगले दो दिनों में कोटा भेजा जाएगा। विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए महाराष्ट्र के छात्र कोटा में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं। परब ने कहा कि ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने कोटा गए छात्रों को वापस लाने का फैसला किया है। हम इसके लिए धुले जिले से करीब 100 बसें कोटा भेजेंगे।’’
मंत्री ने कहा कि छात्रों को पहले मध्य प्रदेश की सीमा से सटे महाराष्ट्र के धुले जिले में लाया जाएगा और फिर राज्य परिवहन की बसों द्वारा उन्हें उनके मूल स्थानों पर भेजा जाएगा। एमएसआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों के साथ आधिकारिक बातचीत पहले ही हो चुकी है, क्योंकि बसें इन दोनों राज्यों से होकर गुजरेंगी।
कोविड-19 : दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार, करीब 10 लाख लोगों ने संक्रमण से पाई निजात
महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वापसी पर, छात्रों और उनके माता-पिता को चिकित्सा जांच से गुजरना होगा, फिर उन्हें 14 दिन के पृथक-वास में भेजा जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस संकेत के बाद छात्रों को वापस लाने का फैसला किया कि कुछ प्रमुख शहरों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है जहां कोरोना वायरस महामारी की स्थिति अभी नियंत्रित नहीं हो पायी है।


Download Android App
Download iOS App



